शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का बड़ा कदम - NewsKranti

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का बड़ा कदम

admin
By
admin
1 Min Read

हापुड़ :- पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के आदेश पर जनपद में दंगा नियंत्रण ड्रिल पुलिस बल के द्वारा किया गया  हापुड़ सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार यह दंगा नियंत्रण पुलिस टीम के द्वारा ड्रिल किया गया।

इसका उद्देश्य यही है कि अगर शहर में शांति व्यवस्था भंग होती है या शहर में  कोई अनहोनी घटना होती है तो हमारे थाने के पुलिसकर्मीको यह जानकारी रहे कि हमको किस पॉइंट पर पहुंचना है और किस तरीके से स्थिति को संभालना है उसी को लेकर पुलिस टीम द्वारा  ड्रिल की गई है।

शहर के अंदर जगह जगह पर जो महत्वपूर्ण स्थान है वहां पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। भारी पुलिस के पास दंगा नियंत्रण  उपकरण सभी के पास मौजूद है सभी पुलिसकर्मी अलर्ट है सभी पुलिसकर्मी आने वाली हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इसी की एक ड्रिल आज पूरे शहर में की गई है।

- Advertisement -

अगर शहर में कोई शांति व्यवस्था भंग करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट अतुल त्यागी

Share This Article