एक वाट्स एप ग्रुप द्वारा किया जा रहा है ब्राह्मणों का अपमान - NewsKranti

एक वाट्स एप ग्रुप द्वारा किया जा रहा है ब्राह्मणों का अपमान

admin
By
admin
1 Min Read

इटावा :- ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा आज ज्ञापन दिया गया की एक व्हाट्सएप ग्रुप का संचालन किया जा रहा है। जिसका नाम सिंहनाद है। जिसमें ब्राह्मण समाज के बारे में घृणित मानसिकता के तहत बहुत ही ज्यादा नफरत भरे संदेश भेजे जा रहे हैं।

भारत एक सर्व धर्म सद्भाव का देश है। यहां मानवता एवं भावनाओं को सर्वोपरि माना जाता रहा है। ब्राह्मण समाज सदैव सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। वही ब्राह्मण समाज ऐसे गणित मानसिकता को रोकने वाले लोगों पर जिला प्रशासन से कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग करता है।

ज्ञापन देने वालों में चंद्र मोहन चौधरी संरक्षक राम बाबू बरुआ संस्थापक, शिवेंद्र मिश्रा, अनीता शर्मा, अतुल शर्मा, राहुल दीक्षित डॉ प्रणव दीक्षित, अर्चना त्रिपाठी जया तिवारी, लक्ष्मी दुबे, कल्पना शर्मा अमित शुक्ला, आदित्य मिश्रा, अजय द्विवेदी, आशीष दीक्षित अर्चना त्रिपाठी, अनीता शर्मा, लक्ष्मी कांत दुबे, बृजेंद्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

रिपोर्ट शिवम दुबे

Share This Article