बालिका ने हासिल किया जनपद में छठा स्थान - NewsKranti

बालिका ने हासिल किया जनपद में छठा स्थान

admin
By
admin
1 Min Read

फतेहपुर :- जनपद के अमौली विकासखंड के अंतर्गत कृष्णा इंटर कॉलेज फिरोजपुर की 12वीं कक्षा की छात्रा शिवानी मिश्रा पुत्री कमल मिश्रा निवासी पांडेपुर ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद में छठवां स्थान प्राप्त किया है| यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई |

माता मृदुला एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं बालिका के चाचा गजेंद्र मिश्रा समेत सभी ने मिष्ठान वितरण किया| विद्यालय परिवार के संरक्षक वर्तमान कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने बालिका के जनपद में स्थान आने पर खुशी जाहिर की तथा माता-पिता का आभार व्यक्त किया|

  • रिपोर्ट – शोभित शुक्ला
Share This Article