किसानों को निःशुल्क मिनीकिट मूंग के बीज का वितरण - NewsKranti

किसानों को निःशुल्क मिनीकिट मूंग के बीज का वितरण

admin
By
admin
1 Min Read

उन्नाव :- 29 जून 2020   मुख्य विकास डा0 राजेश कुमार प्रजापति ने आज राजकीय कृषि बीज भण्डार असोहा का निरीक्षण कर किसानों को निःशुल्क मिनीकिट मूंग के बीज का वितरण किया।

इसके उपरान्त ब्लाक हिलोली के ग्राम जय सिंह खेडा में उप जिलाधिकारी पूरवा एवं उप कृषि निदेशक, सी0वी0ओ0 के साथ उसर भूमि में बन रहे खेल के मैदान एवं गौशाला का निरीक्षण कर  अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने वन विभाग द्वारा उसर भूमि में एक मीटर से अधिक गहरा गढढा खोदकर ऊसर भूमि उपचार कर वृक्षारोपड करने के निर्देश दियें।

- Advertisement -

उन्होंने ब्लाक नवाबगंज के गा्रम जगदीश पुर में किसान विजय कुमार मिश्र के खेतो पर की जा रही जैविक खेती का निरीक्षण किया।

किसान द्वारा जीवामृत, बीजामृत दसपर्णी नीमास्त के प्रयोग से धान, मूगं, हल्दी, सेम, लोबिया बैगन, की खेती की जारी है।

किसान द्वारा बताया गया कि जैविक उत्पाद अच्छी कीमत में  बिक जाते है जिससे उन्हे लागत से अधिक आमदनी हो जाती है।

रिपोर्ट :- पंकज शुक्ला

Share This Article