नाबालिग लड़की की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है - NewsKranti

नाबालिग लड़की की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है

admin
By
admin
1 Min Read

गुना :- जिले के कुंभराज नगर में कुछ दिनों पहले एक नाबालिग लड़की की लाश कुएं में मिली थी। जिससे नगर में सनसनी फैल गयी थी भारी आक्रोश लोगों में देखा गया था।

जिसके चलते नगर के गणमान्य नागरिकों ने पुलिस को एक अल्टीमेटम भी दिया था। लेकिन आज फिर से नगर के लोग थाने पहुंचे और थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा से चर्चा की लेकिन पुलिस की कार्रवाई से लोग संतुष्ट नहीं है।

लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र  उचित कार्यवाही नहीं होती है तो नगर के गणमान्य लोग जन आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेंगे। बताया गया कि पीएम रिपोर्ट आचुकी है जिसमें बच्ची की मौत का कारण पानी में डूबने से बताई गई है। लेकिन लोग इससे संतुष्ट नहीं है।

- Advertisement -

रिपोर्ट इदरीस मंसूरी

Share This Article