संपूर्ण बाजार रविवार को रहा बंद सिर्फ हेयर सैलून की दुकानें रही खुली - NewsKranti

संपूर्ण बाजार रविवार को रहा बंद सिर्फ हेयर सैलून की दुकानें रही खुली

admin
By
admin
1 Min Read

गुना(मध्यप्रदेश):- देश में फैली  कोरोना वायरस संक्रमण जेसी बीमारी  रोकने के लिए। शासन-प्रशासन काफी मेहनत कर रहा है। तेजी से फैल रहे इस वायरस को रोकने के लिए। सरकार के आदेशों का सम्मान जनपद के लोग भी करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि जिला कलेक्टर एस विश्वनाथन ने 15 जून को यह आदेश निकाला था। जिसके तहत गुना जिले का बाजार रविवार को बंद रहना था। रविवार को केवल हेयर सैलून की दुकानें खुली रहना थी। इस आदेश को लेकर कुंभराज नगर में संपूर्ण  बाजार रहा। व्यापारियों ने प्रशासन के आदेश को माना और रविवार को अपनी दुकानों को बंद रखा।  केवल हेयर सैलून की रही दुकानें खुली।

रविवार को बाजार बंद होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिससे यह साफ समझ में आ रहा था। कि लोग वायरस से लड़ने के लिए शासन प्रशासन का साथ दे रहे हैं और जागरूक हो रहे हैं। रविवार को सिर्फ वही लोग अपने घरों से बाहर निकले जिनको आवश्यक काम है , अन्यथा लोगों ने अपने घरों में रहकर रविवार मार्केट बंद का समर्थन किया।

- Advertisement -
  • रिपोर्ट :- इदरीस मंसूरी
Share This Article