सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक फूट रहा गुस्‍सा, फूंके जा रहे चीन राष्ट्रपति के पुतले - NewsKranti

सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक फूट रहा गुस्‍सा, फूंके जा रहे चीन राष्ट्रपति के पुतले

admin
By
admin
1 Min Read

उदयपुरा (रायसेन) :- गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को लेकर देशवासियों में आक्रोश चरम पर है। हर कोई अपने तरीके से विरोध जता रहा है। चीन की नापाक हरकत पर सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक गुस्‍सा फूट रहा है।

चीन के राष्‍ट्रपति का सड़कों पर पुतला दहन किया जा रहा है तो सोशल मीडिया पर चाइनीज उत्‍पादों के बहिष्‍कार की पुरजोर आवाज उठ रही है।
बुधवार को जब अखबार की सुर्खियों में भारत- चीन बॉर्डर पर मंगलवार को हुई झड़प की खबर बनी तो हर भारतीय के मन में गुस्‍सा फूट पड़ा।

उदयपुरा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने पुराने बस स्टैंड और राहुल प्रियंका कांग्रेश सेना ने बोरास चौराहे पर चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले और चीनी झंडे को फूंक दिया। इतना ही नहीं आक्रोश इतना अधिक था कि लोगों ने चाइनीज खिलाैने, फोन आदि तोड़कर नाराजगी जाहिर की एवं भारत माता की जय के नारे लगाए।

- Advertisement -

रिपोर्ट आशीष रजक

Share This Article