महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन हरकत में - NewsKranti

महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन हरकत में

admin
By
admin
2 Min Read

सिलावद :- नगर में एक 58 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को नगर में साप्ताहिक हाट बाजार होने से सुबह से ही बड़ी संख्या में दुकानें लग गई थी। पुलिस प्रशासन ने ताबड़तोड़ बाजार में पहुंचकर दुकानें बंद कराई। इस दौरान पुलिस को सख्ती भी दिखाना पड़ी।

बाजार में सुबह से ही आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों की भी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इन लोगों को भी पुलिसकर्मियों ने वापस घर रवाना किया। बाजार बंद कराने के बाद सुबह करीब साढ़े 10 बजे बड़वानी से एसडीएम अंशु जावला प्रशासनिक अमले के साथ सिलावद पहुंची और प्रभावित क्षेत्र को सील कर कंटेन्मेंट एरिया घोषित किया।

वहीं 300 मीटर के एरिये को बफर जोन बनाया गया। यहां लोगों की आवाजाही को 21 दिनों के लिए पूर्ण रुप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसडीएम ने पीड़ित महिला से संबंधी जानकारी भी बीएमओ राधेश्याम नरगावे से ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी कंटेन्मेंट जोन में सख्ती से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। नगर के पुराना बस स्टेण्ड पर मुख्य मार्ग पर रहने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

- Advertisement -

महिला का इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।  चर्चा में एसडीएम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आई महिला की ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है, वहीं क्षेत्र में सर्वे की कार्यवाही भी स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से की जा रही है। वहीं परिजन के भी सेम्पल जांच के लिए भेजे जा रहे है। 

  • रिपोर्टर -अमजद मंसूरी
Share This Article