एक फोन पर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे विधायक विधान उपाध्याय - NewsKranti

एक फोन पर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे विधायक विधान उपाध्याय

admin
By
admin
1 Min Read

पश्चिम बंगाल(पश्चिम बर्धमान) :-  बाराबनी विधानसभा के  सालानपुर ब्लॉक अन्तर्गत  सालानपुर पंचायत के खुदका गांव में शुक्रवार अचानक बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय निरक्षण पर पहुंचे। खुदका गांव के निवासियों ने विधायक के सामने रखी अपनी अपनी समस्या जिसमे मुख्य समस्या पेय जल, सड़क, और घर रही।

विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि खुदका ग्राम से एक फोन आया था, पेय जल की समस्या को लेकर गुरुवार को, इसलिए आज मैं खुद इस क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचा। यहां सबसे बड़ी समस्या पेय जल की है। इसलिए पूरे क्षेत्र में पाईप लाईन की व्यवस्था कर सभी लोगो को 20 दिनों के बीच ही पेय जल उपलब्ध करवाया जाएगा। यहा गरीब परिवार के पास घर नहीं है। उन्हें इंदिरा आवास द्वारा घर बनाने की राशि दि जाएगी। तत्काल ऐसे लोगो को तिरपाल दि जायेगी।
निरक्षण पर बिधायक के साथ जिला कर्मदख्या एमडी अरमान, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह, सालानपुर प्रधान दीपिका बाउरी, फुचू बाउरी, सुभाष नन्दी उपस्तिथि रहे।

  • रिपोर्ट :: राहुल तिवारी
Share This Article