पुलिस प्रशासन के सख्त पहरे में गूढेश्वर अखंड धाम में हुआ जलाभिषेक – NewsKranti

पुलिस प्रशासन के सख्त पहरे में गूढेश्वर अखंड धाम में हुआ जलाभिषेक

admin
By
admin
1 Min Read

फतेहपुर :- जनपद के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल चांदपुर में स्थित गूढेश्वर अखंड धाम में आज श्रावण मास की  द्वितीय सोमवार में  दर्शन के लिए भक्तों का जुनून उमड़ पड़ा| दूरदराज से आए हुए श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर प्रांगण में जलाभिषेक भी किया|

मंदिर प्रांगण की समिति ने सामाजिक दूरी के निर्देशों से सभी भक्तजनों को अवगत कराया और सरकार के इस आदेश का पालन करने का निवेदन किया| प्रमुख सचिव अमित पांडे ने बताया कि समिति द्वारा जारी किए गए सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करने में सभी भक्तगण पूरा सहयोग कर रहे हैं|

मंदिर प्रांगण में भक्तों के आवागमन की सूचना चांदपुर थाना अध्यक्ष केशव वर्मा को मिली| थाना प्रभारी ने अपने सभी सहयोगी दल बल के साथ मंदिर प्रांगण की चौकशी एवं सुरक्षा पूरे दिन रखी| प्रांगण के अंदर एक एक लोगों को दर्शन करा कर निकास द्वार से बाहर किया गया|

- Advertisement -
Share This Article