दो पक्षों में वनभूमि में कब्‍जे को लेकर हुआ विवाद - NewsKranti

दो पक्षों में वनभूमि में कब्‍जे को लेकर हुआ विवाद

admin
By
admin
3 Min Read

गुना :- के थाना फतेहगढ़ अंतर्गत ग्राम बीलखेड़ा एवं डोबरा में वन क्षेत्र स्थित है, जहाँ भील पक्ष तथा फारूख एवं अन्‍य कृषक पक्षों के कुछ लोगों द्वारा वनभूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।

फतेहगढ़ के ग्राम बीलखेड़ा एवं डोबरा में करीबन 50 बीघा वनभूमि पर कब्जे को लेकर दो समुदाय के कुछ लोगों के बीच आज 19 जुलाई 2020 को दोपहर करीब 12.00 बजे विवाद की स्थिति निर्मित हुई है, जिसमें भील पक्ष तथा फारूख एवं अन्‍य कृषक पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पत्थर फेंके गये।

विवाद की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी फतेहगढ़ उपलब्ध बल के घटनास्थल पहुँचे जिन्होंने वहाँ पहुँचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया तथा विवाद नही करने की हिदायत दी गई। किन्तु, दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर फेंकना बंद नही किये।

- Advertisement -

इसे देखते हुए विवाद पर नियंत्रण करने तथा कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्‍य से थाना प्रभारी द्वारा आवश्‍यक कदम उठाए जाने पर लोग घटना स्‍थल से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग रैंजर श्री राघवेन्द्र सिंह भदौरिया एवं अन्य वन कर्मचारी भी मौके पर पहुँचे है।

घटना का कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोत्‍तम एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने घटनास्‍थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने के निर्देश संबंधितों को दिए।
कलेक्‍टर श्री पुरूषोत्‍तम द्वारा वन विभाग को वनभूमि क्षेत्र की सरहदबंदी करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्‍होंने कानून एवं व्‍यवस्‍था बनाए रखने पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए। उन्‍होंने बताया कि वनभूमि के कब्‍जे को लेकर हुए उक्‍त विवाद में दोनों पक्षों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है।

जिला पुलिस कार्यालय से प्राप्‍त उक्‍ताशय की जानकारी अनुसार घटना में करीबन 7 लोगों को पत्थर लगने से चोटें आना बताया है। जिसके संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा भील समुदाय के बद्री भील एवं अन्य को चोटें आने का ज्ञात हुआ है।

उक्त लोग अभी थाने पर उपस्थित नही हुये हैं, के उपस्थित होने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्र में घटनास्थल पर आवश्यक सतर्कता एवं सुरक्षा हेतु बल तैनात किया गया है। विवाद समाप्त किया गया है, अब शांति है।

रिपोर्ट इदरीस मंसूरी

Share This Article