अमानक रामा फास्फेट लिमिटेड का उर्वरक प्रतिबंधित - NewsKranti

अमानक रामा फास्फेट लिमिटेड का उर्वरक प्रतिबंधित

admin
By
admin
1 Min Read

गुना :- अधिसूचित प्राधिकारी एवं उप संचालक कृषि श्री अशोक कुमार उपाध्‍याय द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार वर्ष 2020-21 रबी में उर्वरक के नमूने लिये जाकर विश्लेषण हेतु भेजे गये थे।

विषलेशण परिणाम के आधार पर कुम्भराज विकास खण्ड चांचौडा के विक्रेता कासट ब्रदर्स के निर्माता रामा फास्‍फेट लिमिटेड का उर्वरक एसएसपी दानेदार लॉट/ वेंच कोड नंबर आरजीयू/19/541 एम.एफ.जी.-18.3.20सी.बी.के.-17 का उर्वरक नमूने अमानक स्तर के पाये गये है।

उन्‍होंने उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धारा 26 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुये अमानक उर्वरक घोषित निर्माता/कम्पनी के लाट/ बैंच नं0 के उपलब्ध स्कंध का क्रय-विक्रय भण्डारण एवं स्थानान्तरण को गुना जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

- Advertisement -

रिपोर्ट इदरीस मंसूरी

Share This Article