महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबिनार 4 अगस्त को - NewsKranti

महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबिनार 4 अगस्त को

admin
By
admin
1 Min Read

गुना :- राष्ट्रीय ईसीसीई पालिसी 2013 एवं राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुकम में महिला एवं बाल विकास द्वारा प्रायवेट क्षेत्र में पूर्व से संचालित शाला पूर्व शिक्षा केन्द्रों एवं नवीन संचालित होने वाले शाला पूर्व शिक्षा केन्द्रों के नियमन एवं निगरानी के लिये विभाग के एमआईएस पोर्टल (mpwcdmis.gov.in) पर इन शाला पूर्व शिक्षा केन्द्रों के पंजीकरण हेतु महिला बाल विकास विभाग के पोर्टल के माध्यम से किया जाना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री डी.एस.जाधौन द्वारा जिले के शिक्षा अधिकारी एवं परियोजना समन्‍वयक जिला शिक्षा केन्‍द्र से आग्रह किया गया है कि उक्‍त प्रायवेट स्‍कूलों का शाला पूर्व शिक्षा केन्द्रों के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के वेबिनार 04 अगस्‍त 2020 को दोपहर 03.00 बजे आयोजित किया जा रहा हैं।

जिसमें समस्त संभागीय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, निजी क्षेत्र के शाला पूर्व शिक्षा केन्द्र संचालक सम्मिलित होंगे। इस वेबिनार में सम्मिलित होने से संबंधित लिंक उपरोक्त विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध होगी। उक्त वेबिनार में समिमलित होने हेतु समस्त प्रायवेट स्कूलों के संचालकों को सूचित करते हुये पंजीयन कराने की कार्यवाही करे।

- Advertisement -

रिपोर्ट इदरीस मंसूरी

Share This Article