पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ - NewsKranti

पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

admin
By
admin
2 Min Read

रायपुर – आज शाम 5 बजे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्र के गोंदवारा स्थित बसंत विहार कालोनी के एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक उरला एवं थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा पुलिस के प्वाइंटर को उक्त स्थान में जाकर सौदा तय हो जाने पर मौका देखकर इशारा करने कहकर भेजा गया। प्वाइंटर द्वारा उक्त मकान में जाकर सौदा तय हो जाने पर पुलिस की टीम को इशारा किया गया। जिस टीम द्वारा मकान में दबिश दिया गया जहां कमरे में एक महिला एवं पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये। दूसरे कमरों की तलाशी लेने पर कमरों में और भी महिलायें थी जो ग्राहक का इंतजार कर रहीं थी। रेड कार्यवाही के दौरान नगदी 4,500/- रूपये, 08 नग मोबाईल फोन एवं आपत्ति जनक सामान जप्त किया जाकर महिलाओं एवं ग्राहक सहित कुल 04 लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 3, 4, 5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. अंश राज सिन्हा पिता ढेलूराम सिन्हा उम्र 28 साल निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर। 02. देह व्यापार में संलिप्त 03 महिलायें।

  • रिपोर्ट : प्रकाश झा
Share This Article