चंडीगढ़ और गोवा में बढ़े कोरोना के एक्टिव केस - NewsKranti

चंडीगढ़ और गोवा में बढ़े कोरोना के एक्टिव केस

admin
By
admin
1 Min Read

नयी दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केवल दो केन्द्र शासित प्रदेशों चंड़ीगढ़ और गोवा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के एक्टिव केस बढ़े है। चंडीगढ़ में 18 तथा गोवा में 11 सक्रिय मामले बढ़े है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,432 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख 24 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 24,900 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.92 प्रतिशत हो गयी।

नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 8,720 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2.68 लाख रह गयी है। इसी अवधि में 252 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,153 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।

- Advertisement -
Share This Article