आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान ने चेक डी0एम0 कोरोना रिलीफ फण्ड के पक्ष में प्रदान किया - NewsKranti

आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान ने चेक डी0एम0 कोरोना रिलीफ फण्ड के पक्ष में प्रदान किया

admin
By
admin
1 Min Read

शाहजहाॅपुर :- आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान शाहजहांपुर ने कोरोना रिलीफ फण्ड में दिया अंशदान जनपद शाहजहांपुर में अपने सेवा कार्यों से विशिष्ट पहचान बनाने वाले आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान, शाहजहांपुर ने आज जिलाधिकारी श्री इंद्र विक्रम सिंह को रुपये 51000 का चेक डी0एम0कोरोना रिलीफ फण्ड के पक्ष में प्रदान किया।
स्मिति के मुख्य संरक्षक हरीशरण बाजपेई द्वारा सामग्री उपलब्ध कराने के उपरान्त समिति की टीम ने स्वयं अपने हाथों से पूडी शब्जी के पैकेट तैयार कराकर जरूरतमंद लोगो को वितरित किये जा रहे है। आज रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में दिव्यांग जन भी मौके पर आ गये और उनको भोजन लॉक डाउन का पालन करते हुए खिलाया गया, साथ ही उनके परिजनों के लिए भी दिया गया। समिति के मुख्य संरक्षक हरीशरण बाजपेई, प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई, संरक्षक दीप श्रीवास्तव सरक्षक विश्वमोहन बाजपेई और अध्यक्ष भाजपा नेता अशोक कुमार ने जिलाधिकारी महोदय को चेक सौंपते समय समिति  द्वारा लॉक डाउन पीरियड में किये जा रहे सेवा कार्यों से भी अवगत कराया और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन की सहायता हेतु अपनी उपलब्धता भी प्रकट की।

रिपोर्ट :- उर्वेश चौहान

Share This Article