लखनऊ में करोना महामारी को देखते हुए मुसीबत में गरीबों और मजदूरों कि हमदर्द - NewsKranti

लखनऊ में करोना महामारी को देखते हुए मुसीबत में गरीबों और मजदूरों कि हमदर्द

admin
By
admin
3 Min Read

लखनऊ :- भगवान भूखा जगाता तो जरूर है लेकिन भूखा सुलाता नहीं । इसे ही सच साबित कर रही है जय राम सेवा संस्थान जो की लॉकडाउन मे जब मजदूर, गरीब तबके के लोगों के लिए रोजी रोटी की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो रहा है ऐसे में सभी परिवारों को चिन्हांकित कर उन तक लॉक डाउन अवधि तक के लिए राशन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

अब तक शहर के तमाम  वार्डों में ऐसे 9000 से भी अधिक परिवारों तक यह राशन और पूरी सब्जी पहुंचाया जा चुका है। जिसके वितरण की कमान जय राम सेवा धर्म  संस्थान  के कर्मठ कर्मचारी  और संस्था के   संस्थापक समाज सेवी चंद्रिका यादव ने  साथ संभाल रखी है। जय राम सेवा धर्म  संस्थान द्वारा आज फिर  गरीब और जरूरतमंदों को राशन और पूरी सब्जी का वितरण किया गया जैसा की ज्ञात हो कि लगातार  विगत  पिछले कई दिनों से जयराम सेवा संस्थान इस तरह का कार्य कर कर जरूरतमंद लोगों को मदद उपलब्ध करा रही है  मजबूरी में लाचार पड़े हुए लोगो को यह मदद जीवन देने का काम कर रही है

आज संस्थान के  संस्थापक चंद्रिका यादव एवं सदस्यों  द्वारा   जरूरतमंद लोगों को भोजन  राशन और पूड़ी सब्जी का वितरण किया  आज श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान ने लखनऊ के न्यू हैदरगंज, टिकैत गंज , कैंपबेल रोड, सुपा कॉलोनी, कच्ची कॉलोनी,  पुराना हैदर गंज, टिकैत राय तालाब के पीछे, टैक्सी स्टैंड ,ई ब्लॉक ,राजाजीपुरम  व आसपास के क्षेत्रों में  सब्जी सब्जी पूड़ी  के साथ राशन और पानी का वितरण किया  जनता ने  सभी लोगों के प्रति आभार जताया और कहा कि ऐसी मुश्किल घड़ी में आप सभी का यह सहयोग सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

- Advertisement -

संस्था  अवसर पर लोगो को जागरूक भी कर रही है राशन वितरण के समय भी संस्था कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने और लोगों को इसके प्रभाव से बचाने के लिए एक-एक मीटर से अधिक की दूरी पर लोगों के खड़े होने के लिए कह रही थी संस्था के प्रबन्धक चन्द्रिका यादव ने कहा की इस संकट की घडी मे वह सरकार और जनता के साथ खडे हैइस पुण्य काम मे संस्था के सभी सदस्य जिनमे  समाज सेवी चंद्रिका यादव संस्थापक और संस्था के कार्यालय प्रभारी मंतशा  और  शिव सागर शर्मा, रामसनेही शर्मा , पंडित राम शब्द मिश्र, प्रेम स्वरूप मिश्रा, विजय यादव .रंजना मिश्रा ,जनाब मोहम्मद समीर,  मृदुला सक्सेना, मंतशा , पिंटू सिंह , ज्ञानेंद्र शर्मा, गीता वर्मा , ज्ञानेंद्र शर्मा मौजूद रहे

  • रिपोर्टर -अभिषेक सिंह
Share This Article