दरिहट ग्राम प्रधान ने राहत कोष मे दिया रुपये - NewsKranti

दरिहट ग्राम प्रधान ने राहत कोष मे दिया रुपये

admin
By
admin
2 Min Read

मियागंज(उन्नाव) :- आज ग्राम पंचायत दरिहट प्रधान मोहित दीक्षित ने मानवता की मिसाल पेश की और राहत कोष मे3500 रुपये देकर एक नजीर पेश की प्रधान लगातार कोरोना वायरस से फ़ैली महामारी के लिए लोगो को राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं और हर सम्भव अपनी जनता का ख्याल रख रहे है और उनको लॉक डाउन में घरो में रहने की सलाह दे रहे तथा इस महामारी बीमारी से बचने के उपाय भी बता रहे लोगो को सोशल डिस्टेंसिग मास्क और सेनेटाइजर के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करा रहे प्रधान लगतार सार्थक प्रयास कर रहे है कोरोना जैसी बीमारी के लिए प्रधान अपनी जनता को हर खाने पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहे है लोगो से अपील कर रहे है आप लोग अपने घरों में रहे और सुरक्षित रहे आपकी सुरक्षा हमारा कर्तव्य है हम आपकी हर जरूरत को आपके घर तक पहुचाएंगे आप लोग सरकार के आदेशों का पालन करे और लॉक डाउन में अपने घरों पर रहकर अपने परिवार की सुरक्षा करे और खुद सुरक्षित रहे और परिवार के सभी लोगो को सुरक्षित रखे
इस आपदा मे हम सब मिलकर एक दूसरे का सहयोग करेंगे और कोरोना को मात देंगे

रिपोर्ट :- पंकज शुक्ला

Share This Article