संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो मवेशी झुलसे व लाखों की गृहस्थी जलकर राख - NewsKranti

संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो मवेशी झुलसे व लाखों की गृहस्थी जलकर राख

admin
By
admin
1 Min Read

कौशाम्बी :-सरांय अकिल क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में शुक्रवार दोपहर किसान के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से दो मवेशी बुरी तरह से झुलस गए और बाइक, खाद्यान्न समेत लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।

तिल्हापुर गांव के तीरथ लाल दुबे उर्फ कुतुरी किसान हैं। शुक्रवार दोपहर खाना खाकर घर के सभी सदस्य आराम करने लगे।इसी बीच उनके छप्परनुमा मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देख चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

आग लगने से दो मवेशी एक गाय व उसका बछड़ा बुरी तरह से झुलस गए व घर में रखी बाइक, साइकिल, कपड़े,गल्ला समेत लगभग डेढ़ लाख रुपए की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पशुपालन विभाग के डाक्टरों ने झुलसे मवेशियों का इलाज किया।आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।

- Advertisement -
  • रिपोर्ट – श्रीकान्त यादव
Share This Article