चेयरमैन संघ अध्यक्ष और उनकी टीम ने सदर विधायक से भेंट कर सहयोग राशि भेंट की - NewsKranti

चेयरमैन संघ अध्यक्ष और उनकी टीम ने सदर विधायक से भेंट कर सहयोग राशि भेंट की

admin
By
admin
2 Min Read

उन्नाव :- कोरोना से जंग के लिए चेयरमैन संघ अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी और जिले के कई चेयरमैनो ने सदर विधायक पंकज गुप्ता से भेंट कर उनको एक लाख रूपये की सहयोग राशि भेंट की ज़िले की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सहयोग राशि उपलब्ध कराने पर सभी चेयरमैनो और चेयरमैन संघ अध्यक्ष को धन्यवाद कहा और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया सदर विधायक ने कहा हम सब मिलकर सहयोग करेंगे और इस कोरोना महामारी बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे आप सभी लोग अपना सहयोग बनाए रखे हम सब एक साथ मिलकर कोरोना को मात देंगे.
जिले की सभी सीमाओ पर सीसीटीवी कैमरे से उन व्यक्तियों की पहचान आसानी से हो जाएगी जो अन्य प्रान्तों या अन्य शहरों से अपने जिले में प्रवेश करेंगे उनको चिन्हित करके हम कोरोना वायरस पर जीत हाशिल कर सकते है सीसीटीवी कैमरे के लिए हमने राज्य सरकार को सूचित कर दिया है आप सभी और जनपद वासियों के सहयोग से कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है चेयरमैन संघ अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी सफीपुर चेयरमैन नसीम अहमद बांगरमऊ चेयरमैन इज़हार खान गुड्डू गंज मुरादाबाद चेयरमैन राम नरेश कुशवाहा सभी ने सदर विधायक पंकज गुप्ता से भेंट कर अपना सहयोग बनाए रखने की अपील की और हर समभव मदद के लिये कहा सदर विधायक ने सभी लोगो को सहयोग राशि के लिए धन्यवाद कहा और आप लोगो के साथ मै हमेशा हर मदद को तैयार हूं. इस आपदा की घड़ी में सभी एक दूसरे का सहयोग करे।

रिपोर्ट :- पंकज शुक्ला

Share This Article