एडीजी मेरठ जोन ने पुलिसकर्मियों को पीपीई किट् अपने हाथों से वितरित की - NewsKranti

एडीजी मेरठ जोन ने पुलिसकर्मियों को पीपीई किट् अपने हाथों से वितरित की

admin
By
admin
1 Min Read

मेरठ |एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने गुरूवार को बेगमपुल चैराहे पर मेरठ पुलिस को सुरक्षा कवच के रूप में पीपीई किट वितरित की। इस दौरान एडीजी ने कहा कि इस किट के प्रयोग से पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कोरोना जैसे भयंकर वायरस से बचनें में काफी हद तक सफल होंगे। उन्होने बताया की जनपद के प्रत्येक थाने  को यह किट उपलब्ध कराई जा रही है। जैसे कि थाना नौचंदी, थाना मेडिकल, थाना सदर बाजार और साथ ही साथ फेस मास्क को भी बनाया जा रहा है हमारे नजदीकी पुलिस लाइन में जो कि अच्छी क्वालिटी में तैयार हो रहा है।
इस अवसर पर एसएसपी अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष भाजपा मुकेश सिंघल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :- मोहित वर्मा

Share This Article