बाजार वासियों ने पुलिसकर्मियों पर की पुष्प वर्षा किया सम्मानित - NewsKranti

बाजार वासियों ने पुलिसकर्मियों पर की पुष्प वर्षा किया सम्मानित

admin
By
admin
1 Min Read

अयोध्या :- मिल्कीपुर सर्किल के कस्बा कुमारगंज में भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू पासी ने कस्बा कुमारगंज में क्षेत्राधिकारी आरके राय, थाना अध्यक्ष कुमारगंज अजय कुमार सिंह समेत वहां पर मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों और पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इसी बीच कस्बा वासियों ने पुलिस टीम पर पुष्प वर्षा कर पुलिस प्रशासन जिंदाबाद कोरोना को हरा आएंगे का नारा लगाया।इस मौके पर युवा भाजपा नेता ने कहा कि वर्तमान समय में डॉक्टर,सफाई कर्मी,पुलिस प्रशासन, के साथ-साथ पत्रकार भाइयों की अहम भूमिका है। कहां कि जिस प्रकार डॉक्टर और पुलिस परेशान दिन रात मेहनत करके वैश्विक महामारी कोरोना का मुकाबला कर रहे हैं अपनी परवाह न करते हुए सभी लोगों की जिंदगी बचाने में लगे हैं उसी प्रकार पत्रकारगण भी समाचार संकलन कर लोगों को सत्य घटनाओं से रूबरू कराते हैं।

Share This Article