लगातार जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट फल एवं मास्क बांट रहे हैं लखन प्रताप - NewsKranti

लगातार जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट फल एवं मास्क बांट रहे हैं लखन प्रताप

admin
By
admin
1 Min Read

शाहजहांपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉक डाउन की वजह से गरीबों व असहायों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए दानवीर आगे आए हैं। किसी ने लंच पैकेट बनवाकर गरीबों को परोसा तो किसी ने राशन किट व सब्जियों के पैकेट बनाकर प्रत्येक परिवार को दिया। इस समय जनपद के गांवों, कस्बों से लेकर शहरी इलाकों में मदद को हर एक अपनी सहभागिता निभाने के लिए स्वयं आगे आ रहा है। इसी कड़ी में प्रसपा  प्रदेश महासचिव लखन प्रताप सिंह के द्वारा भी कई दिनों से लगातार जरूरतमंद लोगों को राशन भोजन फल एवं मास्क दिया जा रहा है। आज भी आने जाने वाले गरीब जरूरतमंद महिलाओ व बुजुर्गों को भोजन के पैकेट एवं फल  मास्क दिया गया।
इस मौके पर लखन प्रताप सिंह ने कहा कि  लॉक डाउन के चलते गरीब मजदूर व असहाय लोगो की लगातार मदद की जा रही है।  और कहा इस विपत्ति में गरीबो के साथ जर सक्षम व्यक्ति को खड़ा रहना होगा तभी हम इस गंभीर बीमारी से जीत सकते हैं, कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इसका सभी को ख्याल रखना है।

रिपोर्ट उर्वेश चौहान

Share This Article