लॉक डाउन में मदद के लिए आगे आया सेण्ट्रल बार एसोसिएशन - NewsKranti

लॉक डाउन में मदद के लिए आगे आया सेण्ट्रल बार एसोसिएशन

admin
By
admin
2 Min Read

शाहजहांपुर :- सेण्ट्रल बार एसोसिएशन, शाहजहाँपुर ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण बचाव हेतु सरकार द्वारा लागू किए गए लॉक डाउन के कठिन समय  में सरकार , विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व प्रबुद्धजनों द्वारा विभिन्न प्रकार से जरूरत मंदो को राशन सामग्री ,भोजन आदि वितरण का कार्य किया जा रहा है।
परन्तु इस कठिन समय में गरीब / जरूरत मंद बच्चों के पोषण की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। बच्चों की इस समस्या को महसूस किया मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता पूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी(पूर्व गृह राज्य मंत्री भारत सरकार) ने।गरीब व जरूरत मंद बच्चों को पौष्टिक आहार मिलता रहे इस हेतु दिनाँक : 11-04-2020 से नियमित  पौष्टिक आहार के पैकेट तैयार कर (जिसमें दूध, ब्रेड,बिस्किट, चीनी,साबुन, मॉस्क,मसाले, नमक व माचिस व सेनेटाइजर आदि सामग्री होती है) सैकड़ों पैकेट प्रतिदिन दलित व निर्धन बस्तियों में वितरण किया जा रहा है। इस कार्य को डॉ0 आलोक कुमार सिंह व अध्यापक ईशपाल सिंह अपना समय देकर नियमित सम्पन्न कराते हैं। इसी क्रम में आज मेरे द्वारा मुमुक्षु आश्रम की ओर से शाहजहाँपुर के सबसे सेंसेटिव क्षेत्र के मोहल्ला चौभुर्जी जो कि प्रशासन द्वारा पूरी तरह सील कर दिया गया है,में निर्धन बाल्मीकि बस्ती में वितरण  कोतवाली चौक पुलिस इंस्पेक्टर प्रवेश सिंह के सहयोग से व क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश सक्सेना जी द्वारा वितरण कराया गया।

रिपोर्ट उर्वेश चौहान

Share This Article