पुलिस ने जिसे माना अपराधी ले देकर उसे छोड़ा - NewsKranti

पुलिस ने जिसे माना अपराधी ले देकर उसे छोड़ा

admin
By
admin
2 Min Read

कौशांबी :- कोखराज थाना क्षेत्र में दरवेशपुर के एक युवक को बाइक नम्बर up 73/ 1198  के साथ कोखराज पुलिस ने सोमवार को पकड़ा था इस बाइक को छुड़ाने के लिए भाजपा नेता ने भी सिफारिश की थी जिस पर पुलिस ने भाजपा नेता से यह कहा कि बाइक के साथ पकड़ा गया युवक दानिश अली पुत्र तौकीर अहमद निवासी दरवेशपुरा अपराधी है और इसके विरुद्ध थाने के अभिलेखों में लिखा पढ़ी हो चुकी है जिसे थाने से छोड़ा नहीं जा सकता

कोखराज पुलिस के अपराधी को ना छोड़ने पर कुछ दलाल सक्रिय हुए और आरोप है कि दलाल के जरिए 5 हजार रुपये जैसे ही कोखराज पुलिस को मिला जिसे खुद पुलिस ने अपराधी माना था उसे थाने से बाइक समेत बाइज्जत बरी कर दिया है अपराधी और उसकी बाइक छोड़े जाने के मामले में कोखराज पुलिस का यह कारनामा सवालों के घेरे में है जो जांच का विषय है और जांच हुई तो पुलिस का बदनुमा चेहरा उजागर होगा

कोखराज पुलिस के कारनामे की शिकायत एक भाजपा नेता ने पुलिस अधिकारी से की जिस पर फिर दुबारा एक ईंट भट्ठे पर पहुँच कर पुलिस ने उक्त छोड़ी बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है

- Advertisement -
  • रिपोर्ट – श्रीकान्त यादव कौशाम्बी
Share This Article