तमंचे के बल पर नाबालिक लड़की को जबरन घर से उठाया - NewsKranti

तमंचे के बल पर नाबालिक लड़की को जबरन घर से उठाया

admin
By
admin
2 Min Read

निगोही(शाहजहांपुर) – मामला निगोही थाने क्षेत्र का है | शनिवार रात करीब 11 दबंग रात 10:00 बजे जबरन घुस आये, और उन्होंने सो रही 14 वर्ष लड़की को जबरन उठा ले गये |
पीड़ित परिवार के द्वारा दी गई, जानकारी के अनुसार शनिवार रात 10:00 बजे 11 अप्रैल को जब परिवार में खाना खा कर सो गये | और परिवार के पुरुष खेत पर फसल देखने के लिए गये हुए थे | इसी दौरान गाँव के ही प्रधान अनिल सिंह सत्यपाल,अतेंद्र, गुन्ने, अनूप, अमन, लाल कुमार, योगेंद्र, विनय, सुनील, ब्रजेश इन लोगो घर में घुस आये, और सो रही 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को तमंचे के बल पर जबरन उठा ले गये | परिवार में कोहराम मच गया सुचना मिलने पर भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पहुंच कर लड़की को बरामद किया | दूसरे दिन पीड़िता के भाई ने थाने पहुंचकर निगोही पुलिस प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ अपहरण छेड़छाड़ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया | पीड़ित परिवार का कहना कि उसके ऊपर समझौते को लेकर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है | पीड़ित परिवार का यह भी कहना है, कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई या उन्हें पकड़कर जेल नहीं भेजा गया तो मुख्यमंत्री या पुलिस अधीक्षक के समकक्ष जा कर आत्मदाह करेंगे | जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी | पीड़ित परिवार का यह भी कहना है, कि यह सब दबंग किस्म के लोग हैं |
(परमानंद पाण्डेय सी0ओ0 सदर ने बताया कि जल्द ही गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल जाये |)

रिपोर्ट उर्वेश चौहान

Share This Article