उन्नाव :- शुक्लागंज जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार स्वय बुजुर्ग महिला के घर जाकर अपने हाथों से दिया राशन, सिलाई का काम करती थी बुजुर्ग महिला व उससे होने वाली कमाई से अपना जीवन यापन करती थी। लेकिन जब से लॉकडॉन हुआ। तब से उसकी ये रोजगार भी बंद होगया। जिससे उसको खाने तक के लिये पैसे नही रहे । जिससे परेशान होकर महिला ने फोन पर मदद की गुहार लगाई थी मामला गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राम नगर इलाके का है बुजुर्ग महिला का नाम निरिजा सिंह बताया जा रहा है। राशन पाकर बुजुर्ग महिला के चेहरे पर आई खुशी, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने स्वयं आकर महिला को अपने हाथों से राशन देकर की और आगे भी किसी प्रकार की दिक्कत होने पर मदद करने का आश्वसन दिया |
रिपोर्ट :- पंकज शुक्ला
