कौशाम्बी:- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जनपद एवं प्रतापगढ़ की सीमा लहदरी पुल पहुंचकर लॉक डाउन की स्थिति का जायज़ा लिया उन्होंने सीमा पर तैनात पुलिस फोर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी वाहन बिना जांच के जनपद में प्रवेश न करने पाये उन्होंने यह भी कहा कि लॉक डाउन का कड़ाई से अनुपालन किया जाए जनपद में धारा 144 लागू है कोई भी व्यक्ति इस धारा का उल्लंघन करते हुए यदि पाया जाए तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए डीएम ने यह भी कहा है कि मास्क के बिना कोई बाहर ना निकले इसका अनुपालन कड़ाई से होना चाहिए।
महाराष्ट्र से आए 44 प्रवासी मजदूर किये गये क्वारंटीन
कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन के बीच मुंबई और नासिक शहर से 44 प्रवासी मजदूर एक कंटेनर में भरकर कौशांबी आ रहे थे एक साथ इतनी बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के जनपद आने की सूचना पर पुलिस ने कनवार बॉर्डर पर ही कंटेनर को रोक लिया सीमा पर रोके गए कंटेनर को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्थाई आश्रय स्थल सयांरा पहुंचे जहां सभी प्रवासी मजदूरों को कंटेनर से बाहर निकाल कर मैदान में बैठाया गया
सोशल डिस्टेंस के दायरे में सभी मजदूरों को बैठाकर उनका नाम पता व मोबाइल नंबर पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारियों ने नोट किया प्रवासी मजदूरों ने बताया कि वह 6 दिन के बाद महाराष्ट्र से कौशांबी पहुंचे हैं और जनपद के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं एसडीएम सिराथू ने प्रवासी मजदूरों को अस्थाई आश्रय स्थल में 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन किया।
- रिपोर्ट – श्रीकान्त यादव
