उन्नाव :- जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने यह स्पष्ट करते हुए बताया कि शासन ने यह आदेश दिया है, कि आज से कुछ दुकाने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुलेंगी यह खबर आज अखबारों में भी प्रकाशित की गई है लेकिन उन्नाव जिलाधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि उन्नाव मे एक हॉट स्पॉट बना हुआ कही ऐसा न हो की छूट देने पर स्थिति बिगड़ जाए इसलिए यहाँ पर कोई भी दुकान नही खुलेगी शासन का यह आदेश उन्नाव जिले में लागू नहीं रहेगा
अभी पूर्व की स्थति यथायत रहेगी व् जैसे अभी तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर टू डोर डिलीवरी या होम डिलीवरी के माध्यम से हो रही थी वो यथावत जारी रहेगी आगे अगर किसी प्रकार का आदेश होगा सूचित किया जाएंगा कोई नई दुकानें नहीं खोली जाएंगी जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जिले की जनता से अपील की है कि घर मे रहे नियमो का पालन करे सुरक्षित रहे
रिपोर्ट:- पंकज शुक्ला
