मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 प्रमुख जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त - NewsKranti

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 प्रमुख जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त

admin
By
admin
1 Min Read

लखनऊ :- यूपी में कोरोना के खिलाफ जारी जंग में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 20 या ज्यादा मरीजों वाले जिलों में तैनात होंगे दो नोडल अधिकारी।सीनियर IAS और मेडीकल ऑफिसर को बनाया जाएगा नोडल अधिकारी। IAS अधिकारी जिले की प्रशासनिक खामियों को दूर कर बेहतर व्यवस्थाएं कराएगा सुनिश्चित। मेडीकल ऑफिसर पर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की होगी जिम्मेदारी। दोनों नोडल अधिकारी जिले के डीएम और सीएमओ के साथ करेंगे कॉर्डिनेशन। संबंधित जिले में अपने आंकलन के आधार पर शासन को सौंपेंगे ख़ामियों की रिपोर्ट। प्रदेश के 15 जिलों में भेजे जाएंगे नोडल अधिकारी। समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने डीएम-एसएसपी को लेकर दिए कड़े निर्देश।

शहरों के घनी आबादी वाले इलाकों और मंडी क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने के सख्त निर्देश। क्वारन्टीन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग को हर हाल में फॉलो कराएंगे डीएम-एसएसपी। बैठक में क्वारन्टीन सेंटर और आइसोलेशन वार्ड बढाने के दिए गए निर्देश।क्वारन्टीन सेंटर में पूल टेस्टिंग कराने के भी सीएम ने दिए निर्देश।

Share This Article