उज्जवला योजना का लाभ उठाने के लिए तीनों माह लेने होंगे गैस सिलेंडर - NewsKranti

उज्जवला योजना का लाभ उठाने के लिए तीनों माह लेने होंगे गैस सिलेंडर

admin
By
admin
2 Min Read

शाहजहाँपुर। कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन होने पर पिछले महीने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की घोषणा की है। इस घोषणा में उन्होंने प्रत्येक उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक को 3 मुफ्त गैस रिफिल (अप्रैल, मई, जून) देने की भी घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक के खाते में सरकार द्वारा रिफिल का पैसा ट्रांसफर किया जायेगा। ग्राहक को वह पैसा अपने खाते से निकालकर अपनी गैस रिफिल लेनी है। ऐसा अप्रैल, मई और जून तीनो महीनो में होगा। यदि कोई ग्राहक अपना पहला सिलिंडर यानि अप्रैल माह की गैस रिफिल नहीं उठता है तो उसको अगले माह की रिफिल का पैसा नहीं दिया जायेगा। यदि उपभोक्ता के द्वारा सिलिंडर नहीं इस्तेमाल होगा तो उसको पैसे भी नहीं दिए जायेंगे। सभी 3 रिफिल लेने के लिए उपभोक्ता को तीनों ही महीनो में गैस रिफिल लेनी पड़ेगी। एक महीने में उपभोक्ता फ्री वाली एक ही रिफिल ले सकता है। चिंता का विषय यह है कि 22 अप्रैल तक जिले में अभी भी ऐसे बहुत से उपभोक्ता हैं जिन्होंने पैसा आने के बाद भी अभी तक अपनी फ्री गैस रिफिल एजेंसी से प्राप्त नहीं की है। गैस एजेंसी स्वामी ने ई. अनुज गुप्ता ने बताया जिले की जनता जल्द से जल्द अप्रैल माह की अपनी फ्री गैस रिफिल अपने सम्बंधित गैस वितरक से प्राप्त कर ले नहीं तो उनको मई माह की रिफिल के लिए पैसे खाते में नहीं मिल पायेंगें। यदि किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी है या उसे इस योजना की पूरी जानकारी नहीं है तो वे तत्काल सम्बंधित गैस एजेंसी के कार्यालय जाकर संपर्क कर सकता है।

रिपोर्ट उर्वेश सिंह

Share This Article