बहराइच :-जिले में कोरोना पॉजिटिव के मरीजो को जिले के चितौरा ब्लॉक में बने क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा गया है जिसमें एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का मस्ती भरा वीडियो वायरल हुआ जिसमें मरीज अपने साथियों से बात करते हुए डांस कर रहा है और कह रहा है कि डरने की कोई बात नहीं है यहां सब ठीक है इस वीडियो के वायरल होने के बाद जो इसे देखता है
वह खुश हो जाता है इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की समझ में आ जाता है कि क्रोना संक्रमित होने के बाद डरने की आवश्यकता नहीं है बहराइच के जिस वार्ड में कोरोना वायरस से संक्रमित सारे मरीज रखे गए हैं वहां से यह वीडियो एक मरीज ने बनाकर अपने घरवालों को अपनी कुशल क्षेम बताने के लिए भेजा था जिससे घर वालों ने वायरल कर दिया
- रिपोर्ट -अमित कुमार श्रीवास्तव
