उन्नाव :- सदर विधायक पंकज गुप्ता एवं सभापति स्थानीय निकाय लेखा परीक्षा समिति उ०प्र० ने किसानों की सब्जी बिक्री हेतु परियर मण्डी का शुभारम्भ किया ग्राम प्रधान एवं किसानों के अनुसार इस स्थान पर टीन शेड निर्माण है लेकिन मण्डी पहली बार लगी है। विधायक पकंज गुप्ता ने एवं किसानों ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश से शुरू हुए नए कार्य की सराहना की।
विधायक पकंज गुप्ता ने मण्डी स्थल पर पानी पीने के लिए आर०आे० प्लान्ट एवं सोलर लाईट लगवाने की घोषणा की ।
रिपोर्ट : श्री नरायन शुक्ल (पंकज)
