60 किलो अफीम के साथ पकड़ी गई डीसीएम, सरगना सरदार गिरफ्तार - NewsKranti

60 किलो अफीम के साथ पकड़ी गई डीसीएम, सरगना सरदार गिरफ्तार

admin
By
admin
1 Min Read

फतेहपुर :- लॉक डाउन के बावजूद हाईवे में मादक पदार्थों की तस्करी करने से तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं| लखनऊ की नारकोटिक्स टीम ने मुखबिर की सूचना पर थरियांव थाने के हसवा पुलिस चौकी के समीप अफीम से लदी डीसीएम पकड़ी| गाड़ी में 60 किलो अफीम बरामद हुई| एसएचओ विनोद कुमार एवं हसवा चौकी इंचार्ज प्रशांत कटियार ने बताया की खाद्यान्न ढोने वाली डीसीएम में अफीम की तस्करी की जा रही है| हत्थे चढ़े डीसीएम चालक भूपेंद्र सिंह ने अपने को निवासी थानेश्वर कुरुक्षेत्र प्रांत हरियाणा बताया| इसके साथ साथ उसने यह भी बताया  कि  यह अफीम झारखंड प्रांत के चतरा जिले के गिधौर  निवासी पिंटू दागी ने गाड़ी में लगवा कर पंजाब भेजा था| सूचना पाते ही सीओ थरियांव रामप्रकाश थाने पहुंचे और करोड़ों रुपए में आंकी गई अफीम को अपने कब्जे में लिया और तस्कर भूपेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई|

िपोर्ट :- शोभित शुक्ला

Share This Article