बांदा :- अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। अपना दल एस पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कोरोना वायरस जैसी फैली महामारी में हुए लाकडाउन का पालन करते हुए
अपने घरों व गावो पर अपने पार्टी अध्यक्षा के जन्मदिन की खुशी में गरीब ,असहाय लोगो खाद्यान्न व देश के चौथे स्तंभ पत्रकार बन्धुओ को मास्क का वितरण किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने भी सोसल मीडिया के माध्यम से अपनी नेता को जन्मदिन पर खूब बधाइयां दी।
बाँदा जिले के अपना दल एस पार्टी के कार्यकर्ताओं व जिलाध्यक्ष रामनरेश पटेल ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबो, मजलूमों, किसानों ,वंचितों, व नौजवानों के मान सम्मान की लड़ाई में बराबर सड़क से संसद तक लड़ने वाली एकमात्र हमारी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी का दीर्घायु होना बहुत ही जरूरी है।
वही कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनुप्रिया ही सही मायने में सर्व समाज के हक की लडाई सड़क से संसद तक लड़ती है। वही समाजसेवी अरुण कुमार पटेल (कोर्राखुर्द) ने कहा कि अनुप्रिया जी लोकतंत्र व विकास के सजग प्रहरी है। अनुप्रिया पटेल जी द्वारा उनके संसदीय क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में देश व प्रदेश के जन-जन तक जानकारी पहुंचानी होगी। इस अवसर पर रामनरेश पटेल (जिलाध्यक्ष), राजेन्द्र सिंह पटेल, कृष्णेन्द्र पटेल , सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
