शिवपाल सिंह यादव ने बंटवाये मॉस्क और सेनिटाइजर - NewsKranti

शिवपाल सिंह यादव ने बंटवाये मॉस्क और सेनिटाइजर

admin
By
admin
2 Min Read

इटावा :-  जसवंतनगर कोरोना महामारी से बचाव के लिए कारगर हथियार साबित हुए मॉस्क, हैंड सेनिटाइजर और वायरस निरोधक साबुनों का सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने गृह क्षेत्र जसवंतनगर के नागरिकों और मुख्य बाजार में गुजरते लोगों में वितरण कराया। शिवपाल सिंह यादव की ओर से इनका वितरण यहां श्रीकृष्ण बाजार स्थित पालिका बाजार में स्टाल लगाकर किया गया। प्रसपा के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, प्रसपा के जिला महासचिव अजेंद्र सिंह गौर ने खुद स्टाल पर खड़े होकर और भीड़ न जुटे, इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग सर्किल बनाकर, वितरण किया। उन्होंने बताया कि शिवपाल सिंह यादव अपने बिधान सभा क्षेत्र पर कोरोना संक्रमण को लेकर काफी संजीदा है। वह  क्षेत्र में गरीबों को राहत  सामग्री निरन्तर अपने कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर वितरित करवा रहे  तथा अपनी विधायक निधि से कोरोना से जंग के लिए वह शासन को एक करोड़ की राशि दे चुके हैं। कल से वह अपने क्षेत्र में मॉस्क, सेनिटाइजर, सोप्स आदि वितरित करवा रहे हैं। कल सैफई इलाके में इनका वितरण किया गया था।
     आज उन्होंने 500-500 मॉस्क, सेनिटाइजर और इतने ही साबुन बांटने के लिए नगर में भेजे।
    चलते राह गीरों , गरीबों और महिलाओं को ये वितरित किये गए। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मॉस्क पाकर काफी खुश थे ,क्योंकि वह इन्हें खरीदने की बजाय अंगौछा से काम चला रहे थे। वितरण के समय राहुल, अजेंद्र के अलावा, इंद्रजीत यादव, विनोद यादव लम्बरदार,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मो अहसान, सभासद मोहम्मद जहीर, आलोक गांगल्स, संजीव गुप्ता बंटू, शांतनु गुप्ता पटुआ, शिवम , सोनू गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
बताया गया है कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी शिवपाल सिंह की ओर से आने वाले दिनों इनका वृहद स्तर पर वितरण होगा।

  • रिपोर्ट :- शिवम दुबे
Share This Article