फतेहपुर जनपद:- मलवां विकासखंड के गांव अभय पुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुत्र संजय सिंह के साथ समाजसेवी राकेश यादव की अगुवाई में संपन्न लोग संस्थान एनजीओ स्वयंसेवी संगठन सहित अनेक लोगों को प्रेरित किया| यहां पर प्रतिदिन मीनू के आधार पर लगातार 1 सप्ताह से खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जा रहा है| जानकारी के अनुसार शनिवार को अभयपुर जूनियर विद्यालय बड़ा खेड़ा दरियापुर जूनियर नया खेड़ा विद्यालय में 3 किलोग्राम नमकीन और एक बोरी लाइका वितरण प्रत्येक विद्यालय में कराया गया| वह दूसरे दिन रविवार को केला दूध समोसा नाश्ता इत्यादि बनवा कर प्रत्येक व्यक्ति को वितरण कराने का सराहनीय कार्य किया गया| समाजसेवी राकेश यादव ने बताया कि आम ग्रामीणों की समस्या व प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए ग्रामसभा अभयपुर के अंतर्गत आने वाले गरीब शोषित वंचित परिवारों की हर संभव मदद करने के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा
रिपोर्ट शोभित शुक्ला
