मैनपुरी :- जिले की ग्राम पंचायतों में अब सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के जरिए गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की जाएगी। जिले में पायलॅट प्रोजेक्ट के तौर पर चयनित किए गए 30 केंद्रों में से छह केंद्रों पर काम शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर सीएससी और भारत गैस के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस कर निर्देश दिए। सीएससी के सीईओ डॉ. दिनेश त्यागी और भारत गैस के डायरेक्टर पितांबर ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर भारत गैस और सीएससी के मध्य करार हुआ है। पायलट प्रोजेक्ट में पूरे प्रदेश में 30 सीएससी को चयनित किया गया है। सीएससी से जुड़ने के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों तक गैस का वितरण आसानी से हो सकेगा। पहले चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार को पूरी तरह से कवर करेंगे। सीएससी के स्टेट हेड अतुलित राय ने बताया कि प्रदेश में लगभग 60000 सेंटर एक्टिव रूप से अपनी सेवा दे रहे हैं। भविष्य में सभी सेंटरों को योजना से जोड़ा जाएगा। जिला प्रबंधक शिवा नंद उपाध्याय ने बताया कि जिले में छह सेंटरों के जरिए काम शुरू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को गैस की बुकिंग और डिलीवरी की जाएगी।
रिपोर्ट – दिलशाद खान
