कैराना:- शुक्रवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने तहसील प्रांगण में पहुंचकर उपजिलाअधिकारी देवेंद्र सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव मामोर में चल रहे वैध रेत खनन की आड़ में अवैध रेत खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है जिसमें रात के समय पोकलेन मशीनों द्वारा रेत खनन किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है वही रेत खनन ठेकेदार यमुना का रुख मोड़ कर उसमें से रास्ता भी बना कर बैठ गए और यमुना का सीना चीर कर बीच में से रेत खनन कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने खनन पर कार्रवाई ना होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी भी दी है।
रिपोर्टर:- दीपक कुमार
