चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने सांसद की शपथ, जनसेवा का लिया संकल्प - NewsKranti

चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने सांसद की शपथ, जनसेवा का लिया संकल्प

admin
By
admin
3 Min Read

चाँदनी चौक से भाजपा के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने संसद सत्र के पहले दिन आज ईश्वर के नाम पर संसद सदस्य के रूप में शपथ ली।

शपथ लेने के बाद खंडेलवाल ने कहा कि “ मैंने अत्यंत गर्व और विनम्रता के साथ संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की है ।मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा नेतृत्व सहित अपने निर्वाचन क्षेत्र का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे लोकतंत्र के इस सबसे बड़े मंदिर के सदस्य के रूप कार्य करने का सौभाग्य प्रदान किया है।

प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम एवं सबल नेतृत्व में उनकी प्राथमिकता अपने क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना तथा लोगों की समस्याओं का समाधान कर उनके जीवन को बेहतर बनाना होगा ताकि हर चेहरे पर मुस्कुराहट हो और किसी की आँख में आँसू न हो।

- Advertisement -

श्री खंडेलवाल ने कहा कि हमारे देश की प्रगति हमारे सभी नागरिकों की समृद्धि से जुड़ी है और इसी दृष्टि से प्रधानमंत्री श्री मोदी के देश को विश्व गुरु बनाने तथा भारत को विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने में देश भर के व्यापारियों के बीच इस काम में जुटने के लिए पूर्ण श्रम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मैं शिक्षा, स्वास्थ्य, ढाँचागत विकास, रोजगार, और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूँगा।देश के व्यापारियों को व्यापार करने में सुगमता तथा व्यापार के बड़े नये अवसर, महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण, युवाओं को अधिक अवसर और समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए वो निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

श्री खंडेलवाल ने कहा कि “ मेरी सांसद के रूप में यात्रा लोगों के सहयोग और समर्थन के बिना संभव नहीं है और इसीलिए वो लगातार लोगों के साथ संवाद करते रहेंगे और आम जन की परेशानियों को दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

श्री खंडेलवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूँ और विश्वास दिलाया कि वो उनके विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूँगा। इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए मैं तैयार हूँ और लोगों के साथ मिलकर एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

Share This Article