फतेहपुर :- जनपद के थाना जहानाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढवां में मोहम्मद हलीम पुत्र हबीब निवास कर रहे हैं| हलीम का पुत्र शमशाद अचानक शुक्रवार को प्रातः 7:00 बजे से फरार चल रहा है |पिता हलीम ने बताया कि शरीर में स्लेटी कलर की शर्ट और आर्मी कट के चितकबरे रंग का लोवर पहने हुए हैं जिसकी आयु लगभग 15 वर्ष है| मुंह से ज्यादा बोल भी नहीं पाता और मंदबुद्धि होने के कारण शुक्रवार को सुबह नींद से जग कर अचानक गायब हो गया| पिता हलीम ने चारों तरफ पूरे क्षेत्र में ढूंढा परंतु अभी तक शमशाद का कोई अता पता नहीं है| हलीम एक मजदूर मुस्लिम जाति का है जो मजदूरी करके अपनी पत्नी और इकलौता चिराग शमशाद का पेट पालन करता है |अगर किसी भी व्यक्ति को शमशाद के बारे में जानकारी मिले तो स्थानीय थाना जहानाबाद या ग्राम पंचायत बुढवा के ग्राम प्रधान रामप्रकाश सचान तक पहुंचाने का कष्ट करें|
संपर्क सूत्र- 8400386022 रामप्रकाश सचान( बाबू) ग्राम प्रधान बुढवां