कोरोना संक्रमण को नजरअंदाज कर त्योहारों की खरीदी करते नजर आए नगरवासी - NewsKranti

कोरोना संक्रमण को नजरअंदाज कर त्योहारों की खरीदी करते नजर आए नगरवासी

admin
By
admin
2 Min Read

राजगढ़ :- जिले में दिनोंदिन तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वहीं शासन-प्रशासन भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कई नियम कानून एवं बार-बार नागरिकों से अपील कर रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाकर रहे पर जिले के नागरिक सारे नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते दिखे।

व जनप्रतिनिधियों अधिकारियों की अपीलों को नजरअंदाज कर सारे नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नगर में अगामी त्यौहार राखी ईद की खरीदारी करते नजर आए राजगढ़ नगर के बाजार में आज मानो जैसे कि आज हाट बाजार हो ऐसा लग।

रहा था राखी कपड़े एवं किराना की दुकानों पर ग्रामीण एवं नगर वासियों की भीड़ जमा थी पर इनको कोई भी समझाने वाला नहीं था कि आप सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाएं वही नगर में कई जगह तो वाहन चालक बिना मास्क के वाहन चलाते देखें और नगर में नगरवासी एवं आसपास के ग्राम के लोग।

- Advertisement -

रक्षाबंधन की खरीदारी करने आए इसलिए नगर में कई बार तो जाम की स्थिति सी भी देखी गई जिसमें वाहन चालकों ने ना तो मास्क लगा रखे थे और एक वाहन पर कई मोटरसाइकिल पर तीन तीन सवार थे जिन पर कोई कार्यवाही करने तो दूर की बात उन को समझाने वाला तक नहीं दिखा।

यातायात पुलिस द्वारा जिले में प्रतिदिन नगर में बिना मास्क के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चालन बनाया जा रहा है वही आज नगर के मुख्य बाजार में वाहन चालक एवं नागरिक सारे नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते देखे मानो की कोरोना काल इनके लिए समाप्त सा हो गया ऐसा नजारा आज राजगढ़ नगर के बाजार में देखा गया।

Share This Article