नहर की रेलिंग विहीन पुलिया कर रही किसी हादसे का इंतजार - NewsKranti

नहर की रेलिंग विहीन पुलिया कर रही किसी हादसे का इंतजार

admin
By
admin
1 Min Read

बाराबंकी। कपरियनपुरवा गांव को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग पर रजबहा नहर की रेलिंग विहीन पुलिया किसी हादसे के इंतजार में है ग्रामीणों की मांग के बाद भी विभाग आँखे बन्द किये हुए है।

बताते चले कि ग्राम पंचायत बड़ागाँव व ग्राम पंचायत धरौली के मजरे ग्राम कपरियनपुरवा को कस्बा मसौली से जोड़ने वाली पक्की सड़क पर रजबहा नहर पर बनी पुलिया वर्षो से रेलिंग विहीन है जिससे गांव के छोटे छोटे बच्चे व बुजुर्ग महिला पुरुष निकलते रहते है

जिससे हमेशा डर का भय बना रहता है। रेलिंगविहीन पुलिया को बनवाने के लिए ग्रामीण कई बार सम्बंधित अधिकारियो को शिकायत की परन्तु जिम्मेदार लोगो के कानों में जू नही रेंग रहा है।

- Advertisement -

ग्रामीण पंकज कपिल, कुलदीप कपिल, फूलबरन कपिल, नगीना, दीपक, रामबाबू, राजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, ब्रजेश, मुकेश, दिनेश सहित गांव के तमाम लोगों ने छत्रिग्रस्त रेलिंग के निर्माण की मांग की है।

  • रिपोर्ट- विकास चौहान
Share This Article