बिंदकी :- जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा घोषणा पर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने हर्ष जताते हुए एक अच्छी टीम देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है।
साथ ही पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की ।उन्होने कहा कि घोषित टीम में सभी जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व है। ज्यादातर पदाधिकारी युवा, ऊर्जावान व क्षमतावान हैं।
हर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की निगरानी में इस सशक्त टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जो वरिष्ठ पार्टीजन पद पाने से रह गए हैं। उन्हें ससम्मान प्रतिष्ठित किया जाएगा।
बिंदकी नगर से सभासद शोएफ रहमान कुरैशी को कांग्रेस पार्टी से फतेहपुर जिला सचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में प्रियंका गांधी की देख रेख में कोई भी सच्चा कांग्रेसी उपेक्षित नहीं होगा।
रिपोर्ट शोभित शुक्ला