बूथ अध्यक्ष संग भाजपा मंडल प्रभारी ने की बैठक

admin
By
admin
2 Min Read

बहराइच :- भाजपा के पदाधिकारियो द्वारा बूथों के सत्यापन का क्रम जारी है मंडल रुपईडीहा के बूथों को सत्यापन आज किया गया जिसमें दो बूथ रुपईडीहा सेक्टर के जो राम जानकी इंटर कॉलेज में हैं, 7 बूथ सेक्टर रंजीत बोझा में, चार बूथ केवलपुर के सत्यापित किए गए।

बूथों के सत्यापन हेतु मंडल प्रभारी योगेश प्रताप सिंह उर्फ “बैजू” सेक्टर प्रभारी केवलपुर रतन अग्रवाल मंडल अध्यक्ष रुपईडीहा अजय कुमार मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद पाठक, जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश अमलानी, सहित पदाधिकारियों ने बूथ-बूथ जाकर रुपईडीहा मंडल के 13 बूथों को सत्यापित किया गया।

सत्यापित बूथों में बूथ अध्यक्ष रीना पाठक पंडित पुरवा, राजकुमार पचपकरी, जगदीश कौशल, मंगल सोनी, रुपईडीहा सेक्टर प्रभारी सर्वेश मिश्रा,बूथ प्रभारी संजय कुमार, शामिल रहे।

मंडल प्रभारी योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बूथों के सत्यापन का कार्य 30 जुलाई तक चलेगा तदोपरांत एक से पांच अगस्त तक मंडल स्तर द्वारा सत्यापन का कार्य कराया जाएगा जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार अमलानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक बूथ पर 21 लोगों की समिति है।

उसका सत्यापन चल रहा है सूची प्रदेश कार्यालय से उपलब्ध हुई है रुपईडीहा मंडल में 93 बूथ है जो 13 सेक्टरों में बांटे गए है पार्टी द्वारा इन्हीं के सत्यापन का कार्य पदाधिकारियों द्वारा कराया जा रहा है

रिपोर्ट – रईस अहमद

Share This Article