अति वर्षा से खराब फसलों को करणी सेना ने विधायक कोठार की उपस्थिति में प्रभारी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन - NewsKranti

अति वर्षा से खराब फसलों को करणी सेना ने विधायक कोठार की उपस्थिति में प्रभारी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

admin
By
admin
1 Min Read

सांरगपुर:- करणी सेना के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने सारंगपुर के आस पास के क्षेत्रों में अतिवर्षा से खराब हुई फसलो की स्थिति से विधायक कुंवर कोठार को अवगत कराया। एवं स्थानीय तहसील परिसर मे अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुचकर विधायक कुंवर कोठार की उपस्थिति में किसानों को साथ लेकर प्रभारी तहसीलदार भूपेंद्र कैलासिया को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में बताया कि पिछले दिनों हुई अचानक अतिवर्षा से किसानों की फसले बर्बाद हुई है।
तथा लोगो के घरों का भी काफी नुकसान हुआ है।अतः प्रशासन द्वारा सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जावे ताकि किसानों को आंशिक राहत प्राप्त हो। इस अवसर पर सतीश सिंह बैस,रघुराज सिंह सोलंकी एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।
रिपोर्टर:- कमल चौहान

Share This Article