मणिपुर: बिस्तर से उठते ही कांपी धरती, जानें कितने रिक्टर पैमाने पर जानलेवा होता है भूकंप – NewsKranti

मणिपुर: बिस्तर से उठते ही कांपी धरती, जानें कितने रिक्टर पैमाने पर जानलेवा होता है भूकंप

admin
By
admin
2 Min Read

पहले से ही हिंसा के शिकार मणिपुर में अब प्राकृतिक प्रकोप देखने को मिला है। आज जल्दी सुबह करीब छह बजकर 56 मिनट पर मणिपुर के उखरुल शहर में भूकंप के झटके म​हसूस किये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गयी। इसका केंद्र जमीन से 90 किलोमीटर गहराई में था। इस दौरान डरे-सहमे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

कितनी तबाही लाता है भूकंप?

रिक्टर स्केलअसर
0 से 1.9सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9हल्का कंपन
3 से 3.9कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर
4 से 4.9खिड़कियां टूट सकती हैं और दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं।
5 से 5.9फर्नीचर हिल सकता है।
6 से 6.9इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है।
7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं।
8 से 8.9 इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं। सुनामी का खतरा।
9 और उससे ज्यादा पूरी तबाही, कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी। समंदर नजदीक हो तो सुनामी।
Share This Article