जम्मू कश्मीर : पहले चरण की अधिसूचना जारी, 4 अक्टूबर को होगी मतगणना - NewsKranti

जम्मू कश्मीर : पहले चरण की अधिसूचना जारी, 4 अक्टूबर को होगी मतगणना

admin
By
admin
1 Min Read

धारा 370 हटने के बाद से घाटी में पहली बार राज्य सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों के एलान के बाद अब पहले चरण की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी।

जम्मू-कश्मीर में 90 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव कराये जाने हैं, जिसके पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान कराये जाएंगे। राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार पहले चरण के चुनाव के नामांकन 27 अगस्त, मंगलवार तक कराये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की समीक्षा 28 अगस्त को होगी और नाम 30 अगस्त तक वापस लिये जा सकेंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितम्बर बुधवार को कराया जायेगा।

तीनों चरण की मतगणना चार अक्टूबर को करायी जायेगी।

केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा में नौ अनुसूचित जनजाति और सात सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

- Advertisement -

पहले चरण में चुनाव के लिए पम्पोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनपोरा, शोपियां, डी एच पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग, अनन्तनाग पश्चिम, अनन्तनाग, श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहरा, शानगुस-अनन्तनाग पूर्व, पहलगाम, इन्दरवाल, किश्तवाड़, पाडेर-नागसेनी भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन, बनिहाल सीटों पर चुनाव होगा।

Share This Article