अमेरिका ने किया यमन पर हमला, और भड़क सकता है युद्ध - NewsKranti

अमेरिका ने किया यमन पर हमला, और भड़क सकता है युद्ध

admin
By
admin
2 Min Read

हमास और इजराइल के बीच शुरू हुआ युद्ध लेबनान, ईराक और यमन तक पहुॅच गया है। ताजे हमलों में अमेरिका ने यमन स्थित हू​ती विद्रोहियों पर जबरदस्त हमले किये है। अमेरिका ने लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले ‘बी-2’ बमवर्षक विमानों से यमन के हूती विद्रोहियों के भूमिगत बंकरों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तड़के इस बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले से कितना नुकसान हुआ है।

लाल सागर में पोतों को निशाना बना रहे हैं हूती

यमन के हूती विद्रोहियों को निशाना बनाने के लिए ‘बी-2 स्पिरिट’ का इस्तेमाल करना आम बात नहीं है। ‘बी-2 स्पिरिट’ ऐसा बमवर्षक है जिसमें दुश्मन की नजर में आए बिना हमला करने की क्षमता है। गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल के हमलों के विरोध में हूती विद्रोही लाल सागर में कई महीनों से पोतों को निशाना बना रहे हैं।

हूती के ‘अल-मसीरा’ समाचार चैनल ने बताया कि यमन की राजधानी सना के आसपास हवाई हमले हुए हैं। साल 2014 से हूती विद्रोहियों ने सना पर कब्जा कर रखा है। इसमें बताया गया कि हूती विद्रोहियों के गढ़ सादा के आसपास भी हवाई हमले हुए हैं, हालांकि इसने नुकसान या हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है।

- Advertisement -
Share This Article