बिजनौर (उत्तर प्रदेश) :: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है प्यार कब किस हो जाए कहां नहीं जा सकता इन दोनों ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आया है। जिसे जिसे सुन उसने अपने दांतों तले उंगली दबा ली। बिजनौर के राहर क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला अपने बेटे के निकाह के लिए लड़की देखने के लिए गई थी। लेकिन लड़के की मां को लड़की के छोटे भाई से मोहब्बत हो गई और दोनों साथ घर छोड़कर चले गए। बुधवार को महिला थाने पहुंची और अपने 18 वर्षीय प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। महिला का पति व चार बच्चे उसकी मान मनौव्वल में जुटे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें की महिला की उम्र लगभग 42 वर्ष है और वह चार बच्चों की मां है। जानकारी मिली है क्यों है लगभग एक महीने पहले नजदीकी ही गांव में अपने बेटे के लिए लड़की देखने गई थी रिश्ते पर बात बन भी गई थी। वहां रुकी तो उसकी मुलाकात लड़की के छोटे भाई से हो गई। दोनों में बातचीत होने लगी और करीब एक सप्ताह पहले दोनों घर से चले गए। महिला के पति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर महिला को बरामद करने की मांग की थी।
बुधवार को महिला खुद ही थाने आ गई। उसने पुलिस के सामने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। महिला का पति और बच्चे भी थाने पहुंच गए। उन्होंने महिला को काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। सीओ राजेश सोलंकी का कहना है कि महिला ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता भी चल रही है। देर रात तक कोई फैसला नहीं हो पाया था और महिला किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थी।
बेटे के निकाह के लिए लड़की देखने गई मां को लड़की के छोटे भाई से हुआ प्यार , मां को मनाने में जुटे चारों बच्चे
